फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना मवेशी से बाइक टकराई, चाचा की मौत

Thu, 21 Feb 2019 11:47 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
पुलिस को घटना की जानकारी देता भतीजा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रेंढर थाना क्षेत्र के गांव नावली निवासी शिवपाल सिंह परिहार (60) पुत्र भगवान सिंह गुरुवार की दोपहर अपने भतीजे अशोक सिंह (42) पुत्र साहब सिंह के साथ उरई में शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। भतीजा अशोक सिंह बाइक चला रहे था, चाचा शिवपाल सिंह पीछे बैठे थे। बंगरा रोड पर छैपुला के पास अचानक सामने आई गाय से बाइक टकरा गई।

विज्ञापन


इस दुर्घटना में बाइक समेत चाचा भतीजे सड़क पर गिर गए। बाइक चला रहे अशोक सिंह हेलमेट लगाए थे, जिससे उसे मामूली चोट आईं। बाइक पर पीछे बैठे चाचा शिवपाल सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने इसकी सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे दरोगा राहुल सिंह ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल भतीजे अशोक सिंह का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें