फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पुलिस पहरे में हुआ रामश्री का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। परासन गांव के मजरा मोहरदेवी में आग से झुलसी रामश्री की 11 दिन बाद सोमवार को सैफई ले जाते समय मौत के बाद मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही एहतियात के तौर पर आटा थाने के करीब 12 पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

रामश्री की मौत के बाद मामले में कार्रवाई को लेकर नया मोड़ सामने आया है। दोनों पक्षों के बीच रामश्री के तीनों बच्चों के नाम जमीन करने को लेकर बातचीत चल रही है। बताया जा रहा है कि इसी को लेकर सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जमीन बच्चों के नाम करने की बात के चलते मायके पक्ष ने फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
वहीं, पुलिस ने रामश्री के पति को हिरासत में ले रखा है। अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति सामान्य रही। थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें