फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। ग्वालियर से लौट रहे मां बेटे की बाइक में अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां की मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौके पर कोई हेलमेट नहीं मिला है। परिजनों को सूचना करने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र के ग्राम सिहारी चेलापुर निवासी अनुराग सिंह उर्फ रामू गुरुवार की देर शाम अपनी मां सुनीता सिंह के साथ ग्वालियर से बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन

ग्राम परधानी के पास रात करीब आठ बजे पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सुनीता सिंह बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अनुराग सिंह उर्फ रामू बाइक से गिरकर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने सुनीता को देखते ही मृत घोषित कर दिया। अनुराग सिंह का इलाज किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अनुराग से परिजनों की जानकारी लेकर उन्हें सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें