फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसी मां-बेटी ने दम तोड़ा

Fri, 31 Mar 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
मां बेटी की मौत पर घर में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मायके में खुद को आग लगाने वाली युवती और उसे बचाने के चक्कर में झुलसी मां की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार की दोपहर नगर के मोहल्ला नया खंडेराव स्थित मायके में रह रही खुशबू (24) ने पारिवारिक कलह के चलते केरोसीन डालकर खुद को आग लगा ली थी। बेटी को आग में जलता देख उसे बचाने पहुंची मां गुड्डी (45) भी गंभीर रूप से झुलस गई थी।
विज्ञापन


परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल आए थे। यहां से दोनों को झांसी रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान दोनों मां, बेटी की मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद उनके घर में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजन देर रात तक शवों को लेकर झांसी से नहीं लौटे थे। 

पड़ोसी बताते हैं गुड्डी के पति शहजाद की 10 वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद परिवार अपना भरण पोषण गल्ला मंडी में मजदूरी कर करता था। मां ने मेहनत मजदूरी कर अपनी बेटी खुशबू का विवाह मध्य प्रदेश के रौन निवासी सलमान के साथ किया था, लेकिन पति से प्रताड़ित खुशबू करीब दो साल से अपने मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें