फोटो-13-एसडीएम को ज्ञापन देते भाकियू के पदाधिकारी। संवाद
कालपी। गल्ला मंडी परिसर में सोमवार को तहसील अध्यक्ष अजय पाल सिंह के नेतृत्व में आयोजित भाकियू की किसान पंचायत हुई। किसानों ने कहा कि बोआई का समय है लेकिन ज्यादातर राजकीय नलकूप खराब हैं। किसी की मोटर खराब है तो किसी का ट्रांसफार्मर फुुंका है लेकिन न तो नलकूप विभाग तवज्जो दे रहा है और न ही विद्युत निगम। इससे बोआई में देरी हो रही है।
किसानों ने एसडीएम मनोज कुमार सिंह को छह सूत्री मांगपत्र भी सौंपा। किसानों ने कहा कि यमुना नदी की बाढ़ से ज्वार, बाजरे की फसलें बर्बाद हो गई थीं। इसके चलते उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाए। किसानों को सहकारी समितियां तथा प्राइवेट दुकानों में निर्धारित रेट में डीएपी व यूरिया उपलब्ध कराई जाएं। धान, बाजरा, ज्वार को एमएसपी पर खरीद के लिए सरकारी क्रय केंद्रों में उचित व्यवस्था की जाए। इस दौरान आवारा पशुओं से फसलों की बर्बादी का भी मुद्दा भी गूंजा। रियल टाइम खतौनी की गड़बड़ियों को भी दुरुस्त कराने की भी मांग की गई। इस दौरान सुरेश सिंह चौहान, अनुराग पांडेय, महेश लमसर, सत्येंद्र सिंह भदौरिया, ओमसिंह, देवकरन सिंह, जयपाल सिंह, श्यामबाबू पाल, उदय सिंह, लेखराम पाल, राजबहादुर,सुरेंद्र पाल सिंह आदि किसान रहे।