फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम सप्ताह में होगी मासिक बोर्ड बैठक

Sun, 29 Nov 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका उरई की मासिक बोर्ड बैठक हर महीने के अंतिम सप्ताह में होगी। ये निर्णय रविवार को हुई पालिका बोर्ड की बैठक में लिया गया। इसके अलावा कई एजेंडो को लेकर चर्चा हुई जिसमें कुछ मुद्दों पर बोर्ड बैठक में सहमति नहीं बन सकी।  साथ ही सफाई कर्मचारियों को रेडियम जैकेट देने के लिए मना कर दिया गया।
विज्ञापन


रविवार को नगर पालिका के सभागार में पालिकाध्यक्ष गिरजा चौधरी की अध्यक्षता में मासिक बोर्ड बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में बोर्ड की बैठक होगी। इसमें सभासद सभासद अपने वार्डों की समस्या रखकर उनका निराकरण करा सकेंगे। इसके अलावा शहर में चल रही समस्याओं का भी निराकरण किया जा सकेगा। बोर्ड बैठक में

अक्तूबर माह का आय व्यय और जन्म एवं मृत्यु के अलावा सर्दी के मौसम को देखते हुए अलाव लगाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगा दी गई है। एजेंडे में शामिल सफाई कर्मचारियों को रेडियम जैकेट देने पर मुहर नहीं लग सकी। इसमें तर्क दिया गया कि पहले भी सफाई कर्मचारियों को जैकेट दी जा चुकीं हैं लेकिन वह पहनते नहीं है। इससे जैकेट खरीदने में रुपये खर्च
विज्ञापन


करना उचित नहीं है। इसके अलावा पुराने कई कार्य समय पर पूरा न होने से सभागार में गहमागहमी का माहौल बना रहा। नगर पालिका की चेयरमैन गिरजा चौधरी ने बोर्ड बैठक में सभी सभासदों से नगर के विकास में सहयोग करने की अपेक्षा की है। उनका कहना था कि कोई काम अकेले नहीं किया जा सकता। इसमें सभी के सहयोग की जरूरत है। इस मौके पर

अधिशाषी अधिकारी रविंद्र कुमार, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक संदीप कुमार के अलावा सभासद के के सिंह, कमलेश पाल, लक्ष्मण दास बबानी, मुवीन, हरिकिशोर, देवेंद्र, जय शंकर, राजेश किराना, जितेंद्र, राम रतन, गीता गेंड़ा, शकुंतला, मुन्नी देवी एवं रेखा वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें