फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जोड़ों ने कबूल किया निकाह

Sun, 29 Nov 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्लिम समाज सेवा समिति के तत्वावधान में हुए चौथे सामूहिक शादी सम्मेलन में 15 जोड़ों ने एक दूसरे के होने की रजामंदी छत्रसाल इंटर कॉलेज के उत्सव गृह में मौलाना व सैकड़ों अतिथियों के समक्ष कबूल की।  समिति द्वारा नगर के छत्रसाल उत्सव गृह में चौथा सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न जिलों से आए 15 जोड़ों ने निकाह कर जीवन भर
विज्ञापन


हर सुख-दुख की घड़ी में एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सदर विधायक दयाशंकर वर्मा व सपा जिलाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से कहा कि सामूहिक सम्मेलनों के आयोजनों से एक तो फिजूलखर्ची पर रोक लगती है, तो वहीं समाज का उत्थान भी होता है। शाह समाज के जिलाध्यक्ष शकूर शाह ने कहा कि ऐसे सम्मेलन शादी के बाद में आने वाली

परेशानियों से भी बचाते हैं। क्योंकि इनमें न तो लड़के वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर पाते हैं और न ही रस्म मेहर में मिले रुपये व सामान को वापस कर पाता है। वहीं, बेटियों की रुखसती (विदाई) के मौके पर उपस्थित जन समूह की आंखे भर आयीं। उधर, समिति के आयोजकों द्वारा उनके नव विवाहित जोड़ों के नव जीवन की शुरुआत के लिए गृहस्थी का जरूरी सामान भी
विज्ञापन


भेंट किया गया। शादी सम्मेलन का संचालन डॉ. अब्दुल वारिस ने किया कार्यक्रम के संयोजक नसीर शाह तथा शहर इमाम तकिया के मौलाना साबिर काजी द्वारा निकाह पढ़वाया गया। तो वहीं, इस मौके पर उपस्थित हजारों की संख्या में लोगों ने नव

विवाहितों जोड़ों के सफल व सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। इस मौके पर सदर विधायक दयाशंकर वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष इकबाल मंसूरी, दीपू त्रिपाठी, सपा महिला प्रकोष्ठ की नगर अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, वंश गोपाल सोनी, मोंटी मिश्रा, हाजी जमील मंसूरी आदि ने भी नव युगलों के सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें