फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कोंच में बंदरों का आतंक बेकाबू, दो बुजुर्ग महिलाओं पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। नगर में इन दिनों बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोगों का घरों में रहना भी सुरक्षित नहीं रह गया है। सैकड़ों की संख्या में घूम रहे बंदर सार्वजनिक स्थानों से लेकर लोगों की छतों और आंगनों तक पहुंचकर हमला कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को बंदरों के झुंड ने दो बुजुर्ग महिलाओं पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया और एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए। पहली घटना कस्बे के नया गांधीनगर क्षेत्र की है। यहां नगाइच बाग गेट के सामने रहने वाली वृद्धा कृष्णारानी निरंजन (80) सुबह अपने घर के आंगन में काम कर रही थीं। तभी अचानक बंदरों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। बंदरों ने उनके दोनों पैरों में कई जगह काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गईं। परिजनों ने तत्काल उन्हें सीएचसी पहुंचाया। दूसरी घटना नया पटेलनगर की की है, यहां कीर्ति देवी (62) मंगलवार की शाम अपने घर की छत पर घरेलू कार्य कर रही थीं, तभी बंदरों ने उन पर हमला कर दिया और काटकर घायल कर दिया। परिजन उन्हें भी सीएचसी ले गए, जहां उनका इलाज कर एंटी रेबीज की डोज दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में रोजाना बंदरों के काटने की घटनाएं हो रही हैं। बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बंदरों को पकड़ने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर छुड़ाने के लिए अभियान चलाया जाए, ताकि लोगों को इस आतंक से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें