फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशालाओं की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी सराहनीय: प्रमुख सचिव

Mon, 06 Jan 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सचिवालय प्रशासन, दुग्ध विकास, मत्स्य एवं पशुधन विभाग विभाग के प्रमुख सचिव के रविंद्र नायक ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने कहा कि गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने में जालौन ने पूरे प्रदेश में सबसे अग्रणी काम किया है, इसी तरह सभी जनपद कार्य करेंगे। इस कार्य के लिए जिला प्रशासन बधाई का पात्र है।
विज्ञापन

उन्होंने ई-गवर्नेंस सेल में स्थापित गोशाला कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर गोशालाओं की स्थिति को देखा। निर्देश दिया कि गोशालाओं में बीमार पशुओं के लिए दवाओं की कमी न होने पाए। साथ ही दवाओं के खर्च के लिए सत्यापन किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि गोशाला में गोबर से कंपोजिट खाद बनाएं। ठंड और कोहरे को देखते हुए आवारा गोवंशों को रेडियम पट्टी बांधे, ताकि दुर्घटना न हो।
उन्होंने निर्देश दिए कि जितने भी पशु बाजार में हैं, वहां चिकित्सकों की ड्यूटी लगाए और पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करें। उन्होंने जिले की सभी दुग्ध समितियों को क्रियाशील करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत जिन बच्चों में पोषण की आवश्यकता है, उन्हें दुधारू गाय दी जाए। उन्होंने जूम मीटिंग के माध्यम से सभी एसडीएम व बीडीओ से वार्ता कर गोशालाओं के बारे में जानकारी की। उन्होंने निर्देशित किया कि ठंड में सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे। यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पशु ठंड से न मरे। गोशाला में छोटे व बड़े पशुओं को अलग-अलग रखा जाए। बैठक में एसपी डॉ.दुर्गेश कुमार, सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास, सीवीओ मनोज अवस्थी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें