फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। मोदी सरकार के सात साल पूरे होने के उपलक्ष्य में दरिद्र नारायण सेवा समिति के आश्रम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि पीएम मोदी के सात साल के कार्यकाल में देश ने हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह मुन्नू ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा ने सेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर सेवा ही संगठन के भाव को चरितार्थ किया है।
विज्ञापन

भाजपा ने दरिद्र नारायण सेवा समिति आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में रोजाना भोजन करने आने वाले जरूरतमंदों को फल, मास्क, आयुर्वेदिक काढ़ा, तेल व दवाइयां वितरित कीं। सेवा समिति के व्यवस्थापक प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, धर्मेंद्र राठौर, अंजू अग्रवाल, कमलेश चोपड़ा, दीपक मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, प्रभंजन गर्ग, राघवेंद्र निरंजन ने भी विचार रखे।
संचालन प्रवक्ता राजेंद्र दुबे ने किया। प्रदीप वर्मा, अवध यादव, राकेश वर्मा, बादाम सिंह कुशवाहा, रविकांत कुशवाहा, अनिल पटेल आदि मौजूद रहे। इस दौरान आश्रम में आयोजित वैक्सीनेशन कार्यक्रम में डॉ मंगलाचरण वाजपेयी व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण किया। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ जितेंद्र वर्मा, फार्मासिस्ट अवधेश दीक्षित ने आयुर्वेदिक किट व दवाइयां वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें