फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों ने सैनिटाइजर, मास्क और साबुन बांटा

विज्ञापन
माधौगढ़ में विधायक मूलचंद निरंजन मास्क व सैनिटाइजर वितरण करते - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई/रामपुरा। कोरोना महामारी से निपटने के लिए सदर और माधौगढ़ विधायक ने अपने-अपने विधान सभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों को सैनिटाइजर, मास्क, साबुन और दस्ताने वितरित किए।
विज्ञापन

सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने आवास पर सामग्री वितरित करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 10-10 हजार मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए जा रहे हैं। मंडल अध्यक्षों के माध्यम से बीमारी से बचने की यह आवश्यक चीजें गांव-गांव तक पहुंचेगी, जिससे लोग अपना जीवन सुरक्षित रख सकें। इस मौके पर मंडल अध्यक्षों में अरुण गुप्ता, डॉ गिरीश चतुर्वेदी, बृजेश निरंजन, मंगल राजपूत, मनोज बादल, कपिल तोमर, जय नारायण, रवींद्र प्रताप, नीतेश वर्मा आदि रहे।
उधर, रामपुरा संवाद मुताबिक माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन की ओर से मोर्चा के प्रमुखों बचाव सामग्री वितरित की गई, ताकि उसे हर एक ग्रामीण तक पहुंचाया जा सके। इस दौरान भरत ठाकुर, वंदन द्विवेदी, विनय, मानसिंह आदि मौजूद रहे।

सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा मास्क सैनिटाइजर वितरण करते- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें