फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक व आईजी ने आगंतुक कक्ष का किया शिलान्यास

विज्ञापन
आटा थाना परिसर में पूजन करते हुए विधायक नरेंद्र सिंह आईजी सुभाष बघेल व एसपी सतीश कुमार - फोटो : ORAI
विज्ञापन
आटा। आटा थाना परिसर में विधायक निधि से बनने वाले आगंतुक कक्ष का शिलान्यास रविवार को आटा थाना परिसर में विधायक कालपी नरेंद्र सिंह जादौन, आईजी झांसी सुभाषचंद्र बघेल, एसपी डाक्टर सतीश कुमार व एएसपी अवधेश सिंह ने हवन पूजन कर विधि विधान के साथ किया।
विज्ञापन

आईजी ने बताया कि कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन की विधायक निधि योजना से इस आगंतुक कक्ष के लिए पांच लाख रुपये दिए गए हैं। इस कक्ष के तैयार हो जाने से थाना परिसर में जनता की समस्याएं सुनने के लिए कक्ष तैयार रहेगा। वहीं उन्होंने कहा कि कालपी के आर्य कन्या चौराहे व जोल्हूपुर मैन चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। कैमरे लग जाने से क्षेत्र में हो रही घटनाओं पर नियंत्रण लगेगा। वहीं उन्होंने आगंतुक कक्ष का निमार्ण कराने वाले ठेकेदार से भी बात कर मजबूत निर्माण किए जाने की बात कही। इस दौरान सीओ कालपी राहुल पांडेय, एसडीएम कालपी कौशल कुमार, सीओ जालौन सुबोध गौतम, संजय कुमार शर्मा, संतोष कुमार, थानाध्यक्ष जीतेंद्र यादव, एट थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी सहित तमाम पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें