फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो डिवाइडर से टकराने के बाद उछलकर बोलेरो से भिड़ी, दो की मौत

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पड़ी बोलेरो। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। उसरगांव फोरलेन हाईवे पर रविवार शाम कानपुर की ओर जा रही स्कार्पियो बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराने के बाद उछलकर दूसरी तरफ से आ रही बोलेरो में जा घुसी, जिससे स्कार्पियो व बोलेरो में बैठे एक-एक लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से एक की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया है। मरने वालों में एक रेलवे में ठेकेदारी का काम करता है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के ग्राम सट्टी निवासी शोएब अहमद (35) पुत्र शमी अहमद राजेपुरा कालपी में किराए में घर लेकर जोल्हूपुर मोड़ में मोटर साइकिल के पार्ट्स की दुकान चलाता था। रविवार को स्कार्पियों से वह झांसी से वापस कालपी लौट रहा था, तभी ज्ञानी ढाबा के समीप स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और फिर उछलकर दूसरी ओर से आ रहे रेलवे विकास निगम लिमिटेड के अधिकारी हनीफ (55) निवासी कोंच की बोलेरो से जा टकराई।
इससे गाड़ी में बैठे हनीफ की मौत हो गई जबकि उनके साथी सुग्घ पाल (27) वर्ष पुत्र बाबू सिंह निवासी निपनियां गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं स्कार्पियो सवार शोएब ने भी घटना स्थल में ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके साथी जय सिंह (26) पुत्र रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सक डा. सुंदर सिंह ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहीं जय सिंह की हालत गंभीर देख होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें