फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता लोगों को खोजेगा मिसिंग परसन सेल

Sat, 26 Mar 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : file
विज्ञापन
अब जिनके अपने लापता हैं उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। एसपी ने जिले भर से गुमशुदा लड़के, लड़कियाें व वृद्धाें की सूचना थानावार बनवाने के साथ मिसिंग परसन सेल का गठन कर उनकी तलाश कराने की पहल की है। इसके लिए सर्विलांस सेल में अलग से एक्सपर्ट टीम का गठन किया है जो लापता लोगों को खोजेगी। टीम ने घर से गई तीन
विज्ञापन


युवतियाें को ट्रेस भी कर लिया है।  एसपी बब्लू कुमार ने अमर उजाला से विशेष भेंट में बताया कि आजकल लड़कियों खासकर नाबालिगों को युवक फुसलाकर भगा ले जाते हैं। पुलिस इन मुकदमों दिलचस्पी नहीं लेती है। माता-पिता भी लोकलाज के भय से कुछ समय बाद शांत बैठ जाते हैं। उन्हाेंने ऐसे मिसिंग परसन की लिस्ट मंगाई तो पता चला कि कई मामलों

में तो लापता लोगों का बरसों से पता नहीं चला है। अब ऐसे मिसिंग लोगों की खोज के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। इस आपरेशन को प्रभावी बनाने के लिए एक जानकार सिपाही की सर्विलांस सेल में भी तैनाती की है। उन्हाेंने बताया कि उनकी टीम ने तीन लड़कियाें को ट्रेस भी कर लिया है। संबंधित थाना या कोतवाली की टीम बरामदगी के लिए जाएगी।
विज्ञापन


महिला हिंसा कतई बर्दाश्त नहीं
एसपी ने सख्त शब्दों में कहा कि महिला हिंसा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी मुकदमे दर्ज हैं उनमेंछानबीन कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। एक सवाल के जवाब में कहा कि किशोरियाें से अब तक जो भी हिंसा हुई है, उसमें पाक्सो एक्ट की धारा लगाई गई है। इसके अलावा पुलिस अपना पक्ष न्यायालय में भी पुख्ता तरीके से रखेगी। इससे अपराधी सलाखाें के पीछे ही रहेंगे।

वेबसाइट पर होगा ब्योरा
अब जिले से लापता लोगों की जानकारी को वेबसाइट पर भी जालौन पुलिस अपलोड कर रही है इससे देश के किसी भी कोने में गुमशुदा व्यक्ति के बरामद होने पर पुलिस को जानकारी हो जाएगी। एक क्लिक में पूरा ब्योरा सामने होगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें