फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रधान पर लगाए आरोप, सीडीओ ने जेई को सौंपी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़(जालौन)। मिर्जापुर के ग्रामीणों ने प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव को शिकायतीपत्र देते हुए बताया कि प्रधान द्वारा गांव में मानक विहीन कार्य कराए जा रहे हैं। सीडीओ ने जांच आरईएस विभाग के जेई को सौंप दी है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी मनोज सिंह, राघवेंद्र सिंह, भूरेलाल, सतेंद्र कुमार ने सीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव को शिकायतीपत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि प्रधान रामसेवक अनियमित कार्य कर रहे है। शिकायत में कहा गया है कि विद्यालय से गांव की तरफ 80 मीटर नाली निर्माण में घटिया दर्जे का ईंट लगाया गया है।
बालू की जगह डस्ट डाली गई है। इस तरह मेन रोड पर से मसान बाबा के चबूतरा तक डाले गए चकबंध का कार्य मनरेगा के तहत दिखाया गया। जबकि प्रधान ने घर के फर्जी जाबकार्ड भरकर लाखों रुपये निकाल लिए गए। जबकि मौके पर कार्य ही नहीं कराया गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर सीडीओ ने जेई आरईएस राकेश प्रजापति को जांच सौंपकर शीघ्र रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें