फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का खुलासा न होने पर परिजनों ने जाम लगाया

विज्ञापन
कालपी हत्या खुलासे की मांग कर जाम लगाए महिलाएं - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी(जालौन)। एक माह पूर्व हुई युवक की हत्या का तक खुलासा न होने से गुस्साए इलाकाई लोगों ने परिजनों के साथ मिलकर हाईवे पर जाम लगा दिया। जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। करीब एक घंटे तक राहगीर जाम से परेशान रहे। पुलिस व जाम लगाए लोगों में तीखी नोक-झोंक भी हुई। सूचना पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी की जल्द कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और जाम खोला। एसपी डॉ सतीश कुमार ने बताया कि परिजन सिपाही व दरोगा पर आरोप लगा रहे हैं। लिहाजा सिपाही आलोक सिंह को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया गया है जबकि दरोगा रामवीर सिंह के लिए भी आदेश कर दिए गए हैं, वे अगले सप्ताह तक लाइन में आमद कराएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि कि नगर के मोहल्ला भट्टीपुरा निवासी जावेद की 15 सितंबर की रात में हत्या कर दी थी व शव बरही बम्बा के पास एक नहर में फेंक दिया गया था। परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से गला रेतने व सर पर चोट की बात सामने आई थी।एक माह बीतने के बाद भी कोतवाली पुलिस अभी तक घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। बुधवार शाम हाइवे पर पहुंचे परिजनों ने भीड़ के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में झांसी कानपुर हाइवे जाम कर दिया। देखते ही देखते दोनो ओर वाहनों की लंबी लंबी लाइन लग गई।
सूचना पर एडीएम मौके पर पहुंचे इस दौरान मृतक की मां मिल्कीस ने आरोप लगाया कि घटना में कुछ पुलिस के लोगों की संलिप्तता है जिन्हें बचाने के लिए पुलिस निर्देशों पर कार्रवाई कर रही है। एडीएम प्रमिल कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। इधर, हाईवे जाम होने से कार, बस व बाइक सवार राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें