कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिमिरिया में चोरों की बारात घूमी और उन्होंने चार घरों के ताले चटकाए जिनमें सेे तीन घरों से लाखों के माल पर हाथ साफ कर गए जबकि चौथेे घर में चोरी का प्रयास विफल हो गया। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीरें दे दी हैं। पुलिस जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिमिरिया में चोरों ने सबसे पहले चोरों ने शुक्रवार की रात किसान सुनीलकुमार पुत्र दौलतराम कुशवाहा के घर में घुसे और मंगलसूत्र, दो अंगूठीं, एक ब्रजबाला, सुई धागा, चार जोड़ा तोडिय़ां तथा बिछिया तथा 28 हजार रुपए चोरी कर ली। वहीं चोरों ने रिटायर्ड ऑपरेटर नलकूप अरविंद पुत्र बालाप्रसाद निरंजन के घर में घुसकर 55 हजार रुपए, 50 ग्राम सोने के जेवर चोरी कर लिए।
अरविंद का अक्सर बाहर आना जाना रहता था और शुक्रवार की रात भी घर सूना था जिसका लाभ चोरों नेे उठा लिया। इसके बाद चोर किसान सत्यनारायण द्विवेदी के घर में घुस गए। जहां से चोरों ने अंगूठी, पायल, बर्तन, इंडक्शन प्लेट, टॉर्च तथा 15 हजार रुपए की चोरी कर ली। चोरों ने कृषक सुभाष पुत्र रामशंकर के यहां भी चोरी करने की कोशिश की पर घर वालों के जगने पर सफल न हो सके।