फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 से 17 की उम्र के किशोरों को ही बनाता था शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। शौकीन मिजाज रामबिहारी बहुत ज्यादा चोटे बच्चों को अपनी हैवानियत का शिकार नहीं बनाता था। इस बात का खुलासा एफआईआर दर्ज कराने वाले यौन उत्पीड़न से पीड़ित नाबालिगों ने किया है। बताया कि उन लोगों ने रामबिहारी के पास आते जाते सिर्फ 15 से 17 साल के लड़कों को ही देखा है। इतना ही नहीं वह जो वीडियो उन्हें लैपटॉप पर दिखाता था, उसमें भी वह इतनी ही उम्र के लड़कों के साथ सेक्स करता दिखाई देता था। वीडियो दिखाकर कहता था, घबराओ नहीं थोड़ी तकलीफ होगी लेकिन इनकी तरह तुम्हें भी कुछ नहीं होगा। कोंच पुलिस का कहना है कि अभी तक सिर्फ सात नाबालिगों के साथ ही रामबिहारी के अश्लील वीडियो प्रकाश में आए हैं, वे सभी लड़के भी कोंच के ही हैं।
विज्ञापन

बता दें कि अभी तक जिन तीन लड़कों की ओर से रामबिहारी के खिलाफ यौन उत्पीडन की रिपोर्ट दर्ज की गई है, वे तीनों भी कम उम्र में भी उसकी हैवानियत का शिकार बने हैं। पास-पड़ोस के लोगों का भी यही कहना है कि बहुत छोटे बच्चों का रामबिहारी के घर आना-जाना नहीं दिखाई देता था। इसके अलावा अब रामबिहारी के साथ काम करने वाले लेखपालों ने उसकी करतूतों से पर्दा हटाना शुरू कर दिया है। तहसील के कुछ लेखपालों ने नाम न छापने शर्त पर बताया कि नौकरी के वक्त भी रामबिहारी का कई किशोरों से संपर्क था। वह अक्सर किशोरों को अपने साथ अपनी मोटर साइकिल या फिर किसी साथी लेखपाल की कार से घुमाता था। तब उन्हें लगता था, शायद खुद की कोई संतान न होने की वजह से रामबिहारी ऐसा कर रहा है लेकिन हकीकत अब सामने आई है। यदि पुलिस लेखपालों की कोई मदद चाहेगी तो रामबिहारी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए वे पीछे भी नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें