जालौन जिले में मूसलाधार बारिश के बीच रविवार की रात दो अलग जगहों पर बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। वृद्धा समेत दो लोग बुरी तरह से झुलस गए। धमना गांव के पूर्व प्रधान अजीत सिंह के नलकूप पर बिजली गिरी। नलकूप पर रह रहे औरैया के मिश्रीपुर गांव निवासी दिलीप (44), माधौगढ़ निवासी ब्रजेंद्र (32) बुरी तरह झुलस गए।
ग्रामीणों ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, जहां दिलीप को मृत घोषित कर दिया। ब्रजेंद्र को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहीं, मींगनी गांव में बिजली गिरने से रामढ़केली (62) भी झुलस गईं। उन्हें परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया है।