फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ को गोली मारी, पैर में लगी

Thu, 18 Aug 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
विज्ञापन
प्रधान के घर पर हुए पथराव में गवाही देने वाले अधेड़ को बुधवार की देर रात दो हमलावराें ने घेर लिया और उस पर तमंचे से फायरिंग कर दी। इससे उसके पैर में गोली लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज से गांव में दहशत मच गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को जिलाअस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर दो सगे भाईयाें के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराआें में रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


 चुर्खी थानाक्षेत्र के गांव गोरा में पांच मई को कुछ लोगों ने पथराव कर दहशत फैलाई थी। इसमें प्रधान सुशीला के पति नंदराम ने गांव के ही दो हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में गांव के ही रामजी सिंह गवाह थे। इसी को लेकर विरोधी शैलेंद्र सिंह व उसका भाई कल्लू रामजी सिंह से रंजिश रखने लगे। वह लगातार मुकदमे में गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। बुधवार की रात करीब आठ बजे रामजी सिंह गांव में ही पैदल जा रहा था।

तभी दोनाें भाईयाें ने उसे रास्ते में रोक लिया। वे गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर हमलावराें ने उस पर फायरिंग कर दी। उसने भाग कर जान बचाई। इस दौरान एक गोली पैर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन की तहरीर पर दो हमलावराें शैलेंद्र सिंह व कल्लू के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें