बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय एल्ड्रिच प्रीमियम लीग मैच के दूसरे दिन मेरीकान इलेविन ने टीम व्राबो को कड़ी टक्कर देकर दो विकेट से मैच जीत लिया। बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में चल रहे प्रीमियम लीग के दूसरे दिन गर्ल्स पूल की टीम ब्रावो एवं मेरीकाम इलेवन के बीच टास हुआ, जिसमें मेरीकाम इलेवन ने टास जीतकर फिल्डिंग करने का निर्णय लिया।
इस दस ओवर के मैच में टीम ब्रावो ने 7 विकेट पर 58 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। इस स्कोर का पीछा करते हुए मेरीकाम इलेवन ने 9 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मैच में सृष्टि ने बेहतर प्रदर्शन कर मैन ऑफ द मैच रही।
स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा श्रीखंडे ने मेरीकान इलेविन टीम की कप्तान सेजल गुप्ता और मैन ऑफ द मैच रहीं सृष्टि को बधाई दी। वहीं, छात्र ग्रुप बी में टीम आशुतोष साइक्लोन एवं शक्ति टाइगर के बीच लीग मैच खेला गया। इस ग्रुप में आशुतोष साइक्लोन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 10 ओवर के मैच में 98 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।
इस स्कोर का पीछा करते हुए शक्ति टाईगर टीम 92 रन पर ही सिमट गई। इसमें मयंक पाठक मैन आफ द मैच रहे। पब्लिक स्कूल के प्रबंधक इंजी अजय इटौरिया ने टीम के कप्तान आशुतोष एवं मैन आफ द मैच रहे मयंक पाठक को सम्मानित किया। इस मौके पर गोविंद त्रिपाठी, वंदना गुप्ता, नीतू सिंह, श्वेता अग्रवाल व आनंद कुमार मौैजूद रहे।