फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो दिन में दो डिग्री लुढ़का पारा, रातों में बढ़ने लगी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मौसम में अब धीरे-धीरे सर्दी की दस्तक महसूस होने लगी है। दिन में भले ही धूप निकलने से हल्की गर्माहट बनी हुई है, लेकिन सुबह और रात के समय मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बीते दो दिनों में जिले के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

रविवार को जहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस था, वहीं मंगलवार को यह घटकर 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान में आई इस गिरावट से रात के समय ठंडक बढ़ने लगी है। हालांकि न्यूनतम तापमान अभी 19 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना हुआ है, लेकिन रात में चलने वाली हल्की ठंडी हवाओं के चलते लोगों को अब गर्मी से राहत मिलने लगी है।

पिछले कुछ दिनों से रात के समय मौसम में बदलाव साफ नजर आने लगा है। घरों में लोग अब पंखों की रफ्तार कम करने लगे हैं, जबकि कई लोगों ने रात में पंखों का इस्तेमाल भी बंद कर दिया है। देर रात और सुबह घरों से बाहर निकलने पर हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को सुबह के समय गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है। वहीं दिन में धूप निकलने के कारण अभी गर्मी का असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में दिन और रात के तापमान में अंतर बना हुआ है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक विस्टर जोशी ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, जबकि रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने के आसार हैं। इससे रात और सुबह के समय ठंड का असर बढ़ेगा। मौसम में बदलाव के साथ ही आने वाले दिनों में सर्दी का अहसास और तेज होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें