कोंच। गांव से कोंच आ रहे मैंथा व्यापारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। व्यापारी अपनी खेतीबाड़ी देखकर अपने कोंच वाले मकान पर आ रहा था, तभी ग्राम घमूरी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें कोंच सीएचसी में भर्ती कराया, यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
कैलिया निवासी लालसिंह पटेल (58) कुछ सालों से कोंच में रहकर मैंथा का व्यापार कर रहे थे। बुधवार को वह अपने गांव कैलिया खेतीबाड़ी देखने के लिए गए थे। शाम को बाइक से लौटते समय ग्राम घमूरी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने लालसिंह को मृत घोषित कर दिया। लालसिंह के दो बेटे वीर प्रताप सिंह व अनुपम सिंह हैं। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि जांच की जा रही है।