फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मानसिक अस्वस्थ किशोरी ने कुएं में कूदकर जान दी

Sat, 22 Feb 2025 09:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। मानसिक अस्वस्थ किशोरी ने रात में कुएं में कूदकर जान दे दी। रात अधिक होने से उसे निकाला नहीं जा सका। सुबह पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ऐकों गांव निवासी चुखू की 15 वर्षीय बेटी रोशनी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। शुक्रवार को वह परिजनों के साथ मटर तोड़कर घर लौटी और शाम को उसने घर के पास बने कुएं में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे कुएं में कूदता देख परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर उसे निकालने का प्रयास किया। लेकिन अंधेरा होने की वजह से पुलिस व परिजन उसे नहीं निकाल सके।
सुबह उसका शव निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि चार भाइयों में वह अकेली थी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें