फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरुषों को याद किया, निकाली एकता रैली

Wed, 17 Aug 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
रामश्री मैमोरियल पब्लिक एकेडमी में सांस्कृतिक कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए। उपजिलाधिकारी ने तहसील परिसर में तिरंगा फ हराया। वहीं, बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में स्थापित शहीदों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इसके अलावा
विज्ञापन


शिवाजी सोशल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के तत्वावधान में नगर के विभिन्न मार्गों से होकर राष्ट्रीय एकता यात्रा निकाली गई। स्वतंत्रता दिवस पर न्यायालय परिसर में मुंसिफ  मजिस्ट्रेट विनय कुमार व तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव ने ध्वजारोहण किया। शहीदों की प्रतिमाओं, कोंच चौराहे पर पं. दीनदयाल उपाध्याय, बस स्टैंड पर गांधीजी की

प्रतिमा, चौकी पर चंद्रशेखर आजाद के अलावा महारानी लक्ष्मीबाई पर बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दीक्षित के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गया। नगर पालिका के अध्यक्ष गुलाब सिंह जाटव ने नगर पालिका परिसर में डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया। कोतवाली में कोतवाल शिवसागर दीक्षित ने ध्वजारोहण किया।   शिक्षण
विज्ञापन


संस्थानों में कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय के प्रबंधक भास्कर अवस्थी, सेठ वीरेंद्र कुमार महाविद्यालय के अध्यक्ष डा. नितिन मित्तल ने, जगरानी ओछेलाल बौद्ध महिला महाविद्यालय के प्रबंधक शील प्रकाश सिद्धार्थ, कन्हैयालाल विष्णुचरन अग्रवाल महाविद्यालय में प्रबंधक विनीत अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। एमएलबी इंटर कॉलेज की प्रबंधिका आशा

बाथम, महाराणा प्रताप साइंस एकेडमी के प्रबंधक मंगल सिंह चौहान, डॉ. अम्बेडकर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद ने, एमएल कॉन्वेंट के संचालक गौरव गुप्ता, मथुरा देवी इण्टर कॉलेज में पूर्व राज्य सभा संासद श्रीराम पाल ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें