फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पावर ब्लॉक में फंसी मेमू, 25 मिनट खड़ी रही

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। भुआ सेक्शन में पावर ब्लॉक के चलते कानपुर से झांसी जाने वाली मेमू उरई स्टेशन पर 25 मिनट तक खड़ी रही। इसके चलते यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

गुरुवार को उरई भुआ सेक्शन में ओएचई लाइन की मरम्मत के लिए दोपहर 12 से 12:40 बजे तक 40 मिनट का पावर ब्लॉक लिया गया था। इसमें कानपुर से झांसी जाने वाली मेमू (64608) को उरई स्टेशन पर सवा 12 बजे से 12:40 बजे तक 25 मिनट अतिरिक्त रोका गया। ट्रेन के अतिरिक्त खड़े होने की वजह से यात्री परेशान रहे। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने बताया कि मरम्मत के लिए पावर ब्लॉक लिया गया था। (संवाद)



सौगात: वाराणसी से मुंबई के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन
उरई। दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों पर रेलवे ने झांसी-कानपुर रेलखंड पर यात्रियों को एक और त्योहार स्पेशल ट्रेन की सौगात दी है। 13 अक्तूबर से 18 नवंबर के बीच यह ट्रेन वाराणसी से मुंबई के बीच चलाई जाएगी।
विज्ञापन

झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों को त्योहारों पर घर जाने के लिए किसी प्रकार की परेशानी नही होगी। रेलवे कई त्योहार स्पेशल ट्रेनों को चला रहा है। इसी के तहत बनारस से मुंबई के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेन का संचालन 13 अक्तूबर से 18 नवंबर तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 04226 बनारस से प्रत्येक सोमवार को चलेगी। यह लखनऊ, कानपुर के रास्ते उरई सुबह निर्धारित समय 10:08 बजे पहुंचेगी। इसके बाद झांसी, बीना, भोपाल, नासिक के रास्ते मुंबई जाएगी।
विज्ञापन

वही, ट्रेन नंबर 04225 का संचालन मुंबई से प्रत्येक मंगलवार को होगा। ट्रेन नासिक, भोपाल, बीना, झांसी के रास्ते उरई निर्धारित समय शाम 4:30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद वाराणसी के लिए बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें