फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कोंच में रेल सुविधाएं बढ़ाने के लिए डीआरएम को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
फोटो-13- रेलवे स्टेशन कोंच पर डीआरएम को ज्ञापन देते व्यापारी व सभासद। संवाद
विज्ञापन
कोंच। झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने शनिवार दोपहर कोंच रेलवे स्टेशन पहुंचे।, उन्होंने देश की सबसे छोटी 14 किलोमीटर लंबी ब्रॉड गेज लाइन पर चलने वाली शटल ट्रेन एवं रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीआरएम का पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता व सभासदों के साथ व्यापार मंडल के तमाम प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। उन्होंने रेलवे में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर करने की मांगें भी उठाईं। रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य सुनील लोहिया, प्रदीप अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय लोहिया, अनिल कपूर, कृष्ण कुमार गुप्ता, रामजी गुप्ता, सभासद सीमा, सुनीता, बादाम सिंह कुशवाहा, माधवेंद्र यादव, नरेश कुशवाहा आदि ने अलग-अलग ज्ञापन डीआरएम को सौंपे।
ज्ञापन में कहा, कोंच से जालौन होकर फफूंद तथा कोंच भिंड लाइन बढ़ाने के संबंध में कई बार सर्वे हो चुका है लेकिन पता नहीं किन कारणों वश इसका विस्तार नहीं हो सका है। कोंच एट शटल ट्रेन से रोजाना यात्रा करने वाले सैकड़ों यात्री सफर करते हैं लेकिन उनको एट जंक्शन पर रुकने वाली यात्री ट्रेनों से इसका मिलान नहीं होने के कारण लाभ नहीं मिल पा रहा है। एट स्टेशन पर रुकने वाली अन्य यात्री ट्रेनों का इस शटल ट्रेन का मिलान कराने वाली समय सारिणी बनाई जाए एवं पूर्व की भांति सातों दिन पांच फेरों की स्वीकृति प्रदान की जाए। निरीक्षण करने के बाद डीआरएम शटल ट्रेन में ड्राइवर सीट पर बैठकर एट जंक्शन के लिए रवाना हुए। इस दौरान स्टेशन प्रबंधक पूनम राजपूत, डिप्टी एसएस मंदाकिनी, दिलीप, सुमित तिवारी, अंशुल, विवेक, भूपेंद्र, सर्वेश, ज्ञानसिंह आदि रहे।
विज्ञापन



पार्क विकसित के प्रस्ताव पर किया जाएगा विचार
कोंच। डीआरएम ने कहा कि रेलवे की जमीन पर पार्क विकसित करने के लिए अगर नगर पालिका की ओर से कोई प्रस्ताव उन्हें मिलता है तो वह इस पर विचार किया जा सकता है। कहा कि रेलवे की जमीन पर पार्क विकसित करने की दिशा में उनका कदम सकारात्मक ही होगा क्योंकि इससे रेलवे की जमीन अतिक्रमणकारियों से भी बचेगी और स्टेशन की सुंदरता भी बढ़ेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें