फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में तीमारदारों को बांटा भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। मेडिकल कालेज में भर्ती मरीजों के तीमारदारों की सहायता के लिए राष्ट्रीय अपराध जांच संगठन ने हाथ आगे बढ़ाया। भूखों को लंच पैकेट देकर उनका पेट को भरने की कोशिश की है। टीम ने मेडिकल कालेज में भर्ती मरीजों के 50 तीमारदारों को लंच पैकेट वितरित किए। संगठन के निदेशक डॉ सोमेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि भर्ती मरीजों को तो अस्पताल की ओर से भोजन मिल जाता है। पर तीमारदारों को भोजन नहीं मिलता है इस दौरान रोहित, नरेन्द्र नायक, महेंद्र, अमन ने सहयोग किया है। (संवाद)
विज्ञापन

---
कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन मांगे
उरई। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शिवसिंह ने बताया कि पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए ओ लेवल व सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए आनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन 10 से 17 जून तक दे सकते हैं। (संवाद)
--
यू डायस पुस्तिका भरकर जमा करें
उरई। नगर शिक्षा अधिकारी सुशील कमल ने बताया कि परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, मदरसा विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने विद्यालय की यू डायस पुस्तिका नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय में से प्राप्त कर लें। और उसे पूरा करके हफ्ते भर के भीतर कार्यालय में जमा कर दें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें