फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों के स्टडी रूम को किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों के लिए चौबीसों घंटे खुलने वाले स्टडी रूम को बंद कर दिया है। प्रबंधन ने छात्रों को हवाला दिया है कि यह रूम अब फैकल्टी व सीनियर रेजीडेंट के लिए खुलेगा। कुछ छात्रों ने जब इसके बारे में जानकारी ली तो प्रबंधन ने छात्रों को ही दोषी बताते हुए पल्ला झाड़ लिया। कुछ कहने पर छात्र कार्रवाई से डर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के मेडिकल कॉलेज में स्थित स्टडी रूम को छात्रों के लिए चौबीसों घंटे खोला जाता था। इसमें छात्रावास में रह रहे छात्र यहां आकर सुकून से पढ़ाई करते थे, लेकिन बीते कुछ दिनों से स्टडी रूम को बंद कर ताला लगा दिया गया है। उसके ऊपर नोटिस चस्पा कर है कि अब यह सीनियर रेजीडेंट व फैकल्टी के लिए ही खुलेगा। छात्रों का कहना है कि जब वह वहां पहुंचे तो ताला बंद देख उन्होंने प्रबंधन से इसकी जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि कुछ छात्रों द्वारा यहां बैठकर मौज-मस्ती की जा रही थी। छात्रों का कहना है कि वह यहां आकर पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब से वह स्टडी रूम में पढ़ाई कर रहें, तब से यहां कोई सीनियर नहीं आता है, फिर भी स्टडी रूम को बंद कर दिया गया। छात्रों का कहना है कि अगर स्टडी रूम को खोल दिया जाए तो वह वहां बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। हालांकि स्टडी रूम के बगल में लाइब्रेरी है, लेकिन वह सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक खुलती है। इसमें 35 से 40 सीट बैठने की हैं और मेडिकल कॉलेज में लगभग 450 छात्र-छात्राएं हैं। छात्रों का कहना है कि यदि रात में पढ़ाई करनी हो तो हम कहां जाएं। यह स्टडी रूम रात में पढ़ाई करने के लिए ही छात्रों के विशेष अनुरोध पर दो साल पहले खोला गया था। उधर, प्राचार्य अरविंद त्रिवेदी का कहना है कि छात्रों को पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी काफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें