कोंच। वेल्डिंग की चिंगारी से गद्दा गोदाम में भीषण आग लग गई। लोगों ने दमकल का फोन नंबर न लगने पर पुलिस को सूचना दी। इस पर स्थानीय लोग सबमर्सिबल चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे।
करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल की गाड़ियां पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक आग से गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने में दो युवक भी झुलस गए। दूसरी मंजिल पर रखे कुछ सामान को नीचे फेंक कर बचाया जा सका। गोदाम मालिक के अनुसार करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
मोहल्ला जवाहरनगर में रेलवे स्टेशन से मियांगंज की ओर जाने वाले रास्ते में मित्तल इंटीरियर्स का गद्दा गोदाम है। दूसरी मंजिल पर शनिवार दोपहर बेल्डिंग का काम चल रहा था तभी उसकी चिंगारी से गोदाम में आग लग गई। वहां काम कर रहे कर्मचारी नीचे मालिक के पास पहुंचे लेकिन तब तक आग विकराल हो चुकी थी। धुआं के गुबार उठते देख लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने फायर सर्विस स्टेशन को फोन लगाया पर वह लगा। इस पर पुलिस को सूचना दी गई।
साथ ही आसपास के लोग घरों में लगे सबमर्सिबल चलाकर आग पर बुझाने की कोशिश में लग गए। कुछ लोग नीचे वाले हिस्से से सामान निकालकर बाहर फेंकने में जुट गए। हालांकि इस दाैरान कोंच फायर स्टेशन से छोटा फायर टैंकर वाली गाड़ी पहुंची लेकिन उसका पानी कुछ देर बाद ही पानी खत्म हो गया। करीब डेढ़ घंटे बाद उरई, जालौन और माधौगढ़ से दमकल की गाड़ी पहुंचीं। इसके बाद बाद आग पर काबू पाया गया।
सूचना पर सीओ परमेश्वर प्रसाद, कोतवाल अजीत सिंह, अतिरिक्त निरीक्षक लल्लू राम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुटे रहे। आग बुझाने में कांशीराम कॉलोनी निवासी अजय रजक (27) व सुभाष नगर निवासी जितेंद्र यादव (35) झुलस गए जिन्हें सीएचसी पहुंचाया। आग की सूचना पर पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, एसडीएम ज्योति सिंह, प्रभारी तहसीलदार/ एसडीएम न्यायिक वीरेंद्र गुप्ता, डीएफओ अरविंद्र कुमार, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह पटेल, ईओ मोनिका उमराव आदि भी पहुंचे।
फोटो - 13 गद्दा गोदाम में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
फोटो - 13 गद्दा गोदाम में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
फोटो - 13 गद्दा गोदाम में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
फोटो - 13 गद्दा गोदाम में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद