फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख की मटर फली लेकर ट्रक गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। मटर व्यापारी की 13 टन हरी मटर लेकर निकला ट्रक अभी तक दिल्ली नहीं पहुंचा। व्यापारी ने ट्रांसपोर्ट के मालिक के खिलाफ तीन लाख 15 हजार की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

अब्दुल हलीम एंड कंपनी फर्म के मालिक अब्दुल हलीम निवासी मुरली मनोहर ने बताया कि वह हरी मटर का व्यापार करता है। 7 जनवरी को उन्होंने 13 टन हरी मटर की फली आल इंडिया ट्रांसपोर्ट कंपनी के आयशर ट्रक से दिल्ली के लिए भेजी थी। जालौन से दिल्ली के लिए निकले ट्रक के चालक रामजी को रास्ते के लिए डीजल आदि के लिए 15 हजार रुपये नगद दिये थे जबकि 3 लाख रुपये की मटर थी। दिल्ली ट्रक ने पहुंचने पर जब उन्होंने ट्रांसपोर्ट के मालिक फिरोज निवासी रामनगर खन्दौली आगरा से संपर्क किया तो उसने ट्रक चालक को फोन किया। ट्रक चालक का मोबाइल फोन बंद जा रहा है। मटर व्यापारी को हुए तीन लाख 15 हजार के नुकसान की शिकायत व्यापारी ने पुलिस से की है। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक व ट्रांसपोर्ट मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी रमेशचंद्र मिश्र ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें