फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: राजमिस्त्री का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

Wed, 14 May 2025 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
एट। घर से काम पर जाने की बात कहकर निकले राजमिस्त्री का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि वह किसी बात को लेकर कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। इसी के तनाव में उन्होंने जान दी है।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के जखौली गांव निवासी अफसर (40) राजमिस्त्री थे। वह मंगलवार की सुबह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। लेकिन कुछ देर बाद उनका शव एट पिरौना के बीच निकली रेलवे लाइन के ट्रैक पर पड़ा मिला। साढ़ू सखूब ने बताया कि कुछ दिन से वह किसी बात को लेकर तनाव में थे, पूछने पर भी किसी को नहीं बता रहे थे। उसी के चलते उन्होंने आत्महत्या की है। उनकी मौत से पत्नी रेशमा सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें