फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सबमर्सिबल चालू कर रहे वृद्ध को लगा करंट, मौत

Wed, 14 May 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। सबमर्सिबल चालू करते समय वृद्ध को करंट लग गया। इससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रायड़ दिवारा गांव निवासी झल्लू उर्फ छोटे (60) मंगलवार की सुबह पड़ोसी के घर में लगी सबमर्सिबल से पानी भरने गए थे। तभी मोटर चालू करते समय उन्हें करंट लग गया। इससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसपर परिजन नाराज हो गए और हंगामा करने लगे। आरोप था कि जल्दबाजी में वृद्ध को मृत घोषित कर दिया गया है। डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज जाने की सलाह दी। मेडिकल कॉलेज में भी डॉक्टर ने उन्हें मृत बताया। कोतवाल परमहंस तिवारी ने बताया कि वृद्ध की करंट लगने से मौत हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें