फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नाले में मिला राजमिस्त्री का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रेढ़र गांव में सोमवार सुबह घर के पास नाले में राजमिस्त्री का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह पुत्र ने नाले में पिता का शव पड़ा देखा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक की जेब से शराब का क्वार्टर भी मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रेढ़र थाना क्षेत्र के गांव निवासी नंदलाल (60) राजमिस्त्री का काम करते थे। उनका पुत्र शैलेंद्र भी इसी काम में हाथ बंटाता था। दोनों कारीगरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। सोमवार सुबह शैलेंद्र ने घर के बगल में बने नाले में पिता का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। नंदलाल की मौत से पुत्र शैलेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अभिनेंद्र कुमार का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें