जालौन। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी ट्रक और उसके चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुढ़ार निवासी रामकेश रजक (54) बुधवार दोपहर बाइक से औरैया रोड होते हुए घर लौट रहे थे। छत्रसाल इंटर कॉलेज के आगे पेट्रोल टैंक के पास पहुंचे, तभी डीजल भरवाकर निकल रहे ट्रक के चालक ने लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल रामकेश को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। गुरुवार को मृतक के भाई रामसिया ने तहरीर दी। पुलिस ने चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ट्रक कब्जे में ले लिया है। (संवाद)