फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जहर खाने से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
फोटो - 05 मृतक ज्योति अहिरवार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
उरई। संदिग्ध हालात में विवाहिता की जहर खाने से मौत हो गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज उरई लाए, यहां उसे मृत घोषित कर दिया। मायके पक्ष का कहना है कि ससुरालीजन उसे मायके नहीं जाने देते थे। परिजनों ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के लोधीपुरा गांव निवासी दिनेश अहिरवार की पत्नी ज्योति अहिरवार (25) ने गुरुवार शाम संदिग्ध हालात में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उरई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। भाभी रेखा ने बताया कि ज्योति की शादी तीन वर्ष पूर्व दिनेश से हुई थी। उसका एक वर्षीय पुत्र देव है। परिजनों के अनुसार, करीब एक माह से मायके पक्ष के लोग ज्योति को साथ ले जाना चाहते थे, लेकिन पति दिनेश और ससुराल पक्ष इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाल आनंद सिंह का कहना है कि मामला हमीरपुर जिले का है। यहां पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें