कोंच। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को पीटा और घर से निकाल दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़िता साहिबा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 20 नवंबर 2023 को कस्बे के आजाद नगर निवासी जीशान शरीफ के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति, सास कदीरन, जेठ इमरान, जेठानी सोनिया और देवर अरमान उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
23 अप्रैल को इन लोगों पिटाई की और बेटे सहित उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि वह मायके खैलार गांव जा रही थी तभी ग्राम अंडा के पास इन लोगों ने रास्ता रोक लिया और जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह बेटे के साथ वहां से भागकर मायके पहुंची, जहां वह फिलहाल रह रही है। मामले में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)