फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की पिटाई से मौत का आरोप

Fri, 15 Jan 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन।
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। ससुरालवालों की पिटाई से घायल महिला की मौत हो गई। मायकेवालों ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। हालांकि घटाना कानपुर के बेकनगंज थाना क्षेत्र के हीरामन का पुरवा स्थित उसके ससुराल की बताई गई है। महिला के शव का पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
उरई के आजा नगर निवासी अब्दुल रशीद ने अपनी पुत्री सदफ की शादी करीब एक वर्ष पूर्व कानपुर के बेकनगंज निवासी निहाल पुत्र नूर अहमद से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन सरस को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इससे अजीज आकर विवाहिता अपने मायके उरई के आजाद नगर आ गई। मायके और ससुराल पक्ष के बीच चली कई बार की बातचीत के बाद 17 सितंबर 2015 को पति निहाल उसे दोबारा ससुराल कानपुर के बेकनगंज स्थित हीरामन का पुरवा स्थित अपने मकान ले गया।
  
कुछ दिनों बाद सदफ को ससुराल वाले एक बार फिर प्रताड़ित करने लगे। इसी दौरान विरोध करने पर एक दिसंबर 2015 को ससुरालीजनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे वह अधमरी हो गई। इसके बाद ससुरालवाले उसे लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां कुछ दिन पूर्व ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


अब इसकी शिकायत पीड़ित पिता अब्दुल रशीद ने उरई कोतवाली में की है। पुलिस के अनुसार वैसे तो मामला कानपुर का है और विवाहिता लखनऊ में मरी है।  इसके बावजूद उरई में यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस टीम जल्द ही कानपुर और लखनऊ पुलिस के सहयोग से इस मामले में कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें