मुहम्मदाबाद। श्री राम यज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के समापन पर हवन पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं दो गरीब कन्याओं का विवाह भी कराया गया। जिसमें ब्लाक क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग मौजूद रहे।
क्षेत्र के बेडिया बाबा मंदिर में चल रहे 11 कुंडीय श्री राम महायज्ञ के अंतर्गत आरती निवासी बिलग्राम संग किशन कुमार मुहाना, भारती निवासी कहंटा संग धीरेंद्र निवासी बिहूनी हमीरपुर का विवाह संपन्न कराया गया। दोनों बेटियों के दूल्हे बाजे गाजे के साथ घोड़े पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। फिर वर वधू ने एक दूसरे के गले में जयमाला डाली। बरातियों, जनातियों ने वर-वधु पर फूल बरसाए। दोनों जोड़ों को गृहस्थी के लिए उपयोगी उपहार भी प्रदान किए गए।
मुहाना के प्रधान रहे वीर सिंह राजपूत, पवन त्रिपाठी, इंद्र कुमार वर्मा, शिवकुमार, दिलीप राजपूत, चरण सिंह, विजय विक्रम, वीरेंद्र राजपूत, किशोर कुमार. अरविंद ने बारात का स्वागत किया। इसी कड़ी में भंडारे का प्रसाद पाने के लिए भी लोगों में होड़ सी मची रही।