उरई। शहीद वीर अब्दुल हमीद सामाजिक समिति की ओर से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें हिंदू रीति से 11 जोड़े और मुस्लिम रीति रिवाज से नौ जोड़ों का विवाह हुआ। समिति की ओर से सभी जोड़ों को गृहस्थी में काम आने वाला सामान भी उपहार स्वरूप दिया गया।
रविवार को रजिस्ट्री आफिस के पास आयोजित ग्राउंड में हिंदू और मुस्लिम रीति रिवाजों के साथ 20 जोड़ों का विवाह हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता हमीद शाह कादरी ने की तो संचालन अशरफ मंसूरी ने किया। मुख्य अतिथि यूसुफअंसारी ने कहा कि पूरे सौहार्द के साथ दोनों धर्मों के लोग अपनी-अपनी धार्मिक आस्था से वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न करा रहे है। यह खुशी की बात है। इस तरह के आयोजन आज के महंगाई की दौर की जरूरत है। ऐसे में वह लोग भी अपनी बेटियों की हाथ पीले करा लेते है, जो आर्थिक रूप से परेशान हैं। मगन मंसूरी, शफीकुर्रहमान कश्पी ने ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की बात कही। इस दौरान प्रबल प्रताप सिंह, जुल्फिकार अहमद, दरयाब सिंह, वेदप्रकाश, महेश विश्वकर्मा, संजू कठेरिया, वीरसिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
--------------
इन जोड़ों का हुआ विवाह
प्रतिभा संग सौरभ, दीक्षा संग मोनू शर्मा, रोशनी संग लालसिंह, हेमा संग धर्मेद्र, मखनी संग जबर सिंह, अंगूरी संग दुर्जन सिंह, नेहा संग भूरे, नंदनी संग अभय, नेहा संग अरविंद, रिंकी संग मिठाईलाल, पूजा संग प्रदीप ने सात फेरे लिए। तो नगमा संग बफाती, इलमा संग आरिफ, गुलफ्शा संग दिलशाद, खुशबू संग एहसान खान, असवरी संग मुसाब, नसरीन संग अरबाज, राबिया संग अरमान ने निकाह किया।