फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में पंचायत के बाद मंदिर में हुई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कोतवाली पहुंचा प्रेेम प्रसंग का मामला आखिर में शादी में तब्दील हो गया। दोनों पक्ष विवाह के लिए राजी हो गए। बुधवार को हुल्का देवी मंदिर में शादी की रस्में पूरी की गईं।
विज्ञापन

मंगलवार रात लगभग दस बजे कोतवाली में प्रेम प्रसंग का मामला आया था। युवक राहुल पहारिया और युवती सोनम कौैशल शादी करनेे की जिद पर अड़े थेे। परिजन जाति बिरादरी का हवाला देकर शादी की इजाजत नहीं देे रहे थेे। थाने में काफी देेर तक चली पंचायत के बाद आखिर में दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए। बुधवार दोपहर युवक और युवती के परिजन, इनके मित्र आदि संबंधी हुल्का देवी मंदिर पहुंचे। यहां शादी की रस्में पूरी की गईं। शादी का अनुबंध पत्र भी लिखा गया। कोतवाल इमरान खान ने बताया कि दूल्हा, दुल्हन दोनों बालिग हैं। इससे पुलिस ने शादी में कोई आपत्ति नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें