फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: राप्ती सागर समेत कई ट्रेनें 22 से छह अक्तूबर तक निरस्त

Wed, 11 Sep 2024 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। दक्षिण भारत के दक्षिण मध्य रेलवे के काजीपेट रेलखंड पर चौथी लाइन में काम के चलते झांसी कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। काम के चलते कई ट्रेनों को रोककर चलाया जाएगा। इसके चलते यात्रियों को 22 सितंबर से छह अक्तूबर तक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिण मध्य रेलवे में ट्रैक मरम्मत का काम चलने की वजह से इस रेलखंड से गुजरने वाली गोरखपुर से कोच्चिवैली जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12511 को 22, 26, 27, 29 सितंबर एवं 3 और 4 अक्तूबर को निरस्त किया गया है। वहीं, कोच्चिवैली से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 12512 राप्तीसागर एक्सप्रेस को 24, 25, 29, एक, दो व छह अक्तूबर को निरस्त किया गया है।
बरौनी से एर्नाकुलम जाने वाली ट्रेन नंबर 12521 को 23 व 30 सितंबर को संचालित नहीं किया जाएगा। एर्नाकुलम से बरौनी जाने वाली ट्रेन नंबर 12522 का संचालन 27 सितंबर व 4 अक्तूबर में नहीं होगा। जबकि गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाली ट्रेन नंबर 02576 डेक्कन एक्सप्रेस, यशवंतपुर से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 22534, गोरखपुर से महबूबनगर जाने वाली ट्रेन नंबर 05303 को अलग-अलग तारीखों में रोककर चलने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

इन ट्रेनों के निरस्त और रोककर चलने से इस रेल खंड से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होगी। यात्रियों का कहना है आने वाले दिनों में दुर्गा पूजा और दशहरा जैसे त्योहारों में दक्षिण भारत से आने वाली ट्रेनों को निरस्त करके रेल प्रशासन ने यात्रियों को परेशानी में डाल दिया है। ऐसे में उन यात्रियों को परेशानी होगी, जिन्होंने तीन चार महीने पहले एडवांस इन ट्रेनों में रिजर्वेशन करा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें