उरई। झांसी कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली पैसेंजर ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। इसकी वजह से यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने परेशान हो रहे हैं। बुधवार को झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी अपने निर्धारित समय से चार घंटा देरी से आई। आजमगढ़ से मुंबई जाने वाली संत कबीर नगर एक्सप्रेस (20104) अपने निर्धारित समय से दो घंटा देरी से आई। इस रेलखंड पर लाइफ लाइन मानी जाने वाली झांसी लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस लगातार देरी से आ जा रही है।
बुधवार को लखनऊ से झांसी की ओर आने वाले इंटरसिटी अपने निर्धारित समय से पांच घंटा देरी से आने की संभावना है। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों का कहना है कि स्पेशल ट्रेनों के अलावा दैनिक ट्रेनों के संचालन में भी सुधार नहीं हो रहा है। इसकी वजह से त्योहार के समय में अपने गंतव्य तक पहुंचने में कई घंटे ट्रेन में सफर करना पड़ रहा है। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रेनों के संचालन और विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जो भी ट्रेन है देरी से आ रही हैं जल्द ही सुधार हो जाएगा। (संवाद)