फोटो-26-प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी साढ़े सात घंटे देरी से आई हडपसर बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस। स
- फोटो : हाथ में काली पट्टी बांधकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक।
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनें बुधवार को अपने निर्धारित समय से घंटों देर से आईं। इसमें अमृत भारत एक्सप्रेस भी है। इस वजह से यात्रियों को परेशानी हुई।
हडपसर से बनारस जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस (22590) अपने निर्धारित समय से 7 घंटा 38 मिनट देर से आई। प्रतापगढ़ से मुंबई जाने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस (12174) छह घंटा आठ मिनट, मुंबई से सीतापुर जाने वाली सीतापुर एक्सप्रेस (12107) चार घंटा 27 मिनट, पनवेल से गोरखपुर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस (15066) निर्धारित समय से तीन घंटा 42 मिनट, सुल्तानपुर से मुंबई जाने वाली सुल्तानपुर एक्सप्रेस (12144) दो घंटा 52 मिनट देर से आई।
इसके अलावा बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल (11124) 2 घंटा 34 मिनट, बरौनी से एर्नाकुलम जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस 2 घंटा 47 मिनट, आसनसोल (बंगाल) से झांसी आने वाली स्पेशल ट्रेन (04186) 5 घंटा 53 मिनट देरी से आई। आजाद नगर बजरिया निवासी रिजवान अहमद का कहना है कि उनका रिजर्वेशन उद्योगनगरी से एसी कोच में था। चार घंटा देरी से आने की वजह से उन्होंने टिकट को कैंसिल कराकर सड़क मार्ग से झांसी की यात्रा की की। वहीं कई यात्रियों का कहना है कि 45 डिग्री तापमान होने के बाद लू का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद ट्रेनों की कई घंटे देरी से चलने की वजह से परेशानी हो रही है। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रेनों के संचालन में समय का विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
फोटो-26-प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी साढ़े सात घंटे देरी से आई हडपसर बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस। स- फोटो : हाथ में काली पट्टी बांधकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक।