फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मुंबई जाने वाली कई ट्रेनें नौ-नौ घंटे देरी से आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। लखनऊ रेलखंड के अमौसी स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत काम का असर रविवार को कानपुर-झांसी रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ा। इसके कारण गोरखपुर से लखनऊ के रास्ते झांसी, मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनें नौ घंटे से अधिक देरी से आई।
विज्ञापन

बरौनी से ग्वालियर जाने वाली ट्रेन नंबर 11124 छपरा मेल अपने निर्धारित समय दोपहर के 2.31 बजे के स्थान पर रात को 12:12 बजे पहुंचने की संभावना है। गोरखपुर से हैदराबाद ट्रेन नंबर 07076 डेक्कन एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 8 घंटा 27 मिनट देरी से आने की संभावना है। जोगबनी से आगरा कैंट जाने वाली ट्रेन नंबर 04196 त्योहार स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 7:30 घंटा देरी से आई। इसके अलावा गाजीपुर से पुणे जाने वाली ट्रेन नंबर 01432 त्योहार स्पेशल अपने निर्धारित समय से 4 घंटा 19 मिनट देरी से आई।
गोरखपुर से तिरुवनंतपुरम जाने वाली ट्रेन नंबर 12511 राप्तीसागर एक्सप्रेस पांच घंटा देरी से आने की संभावना है। मुंबई से दानापुर जाने वाली त्योहार स्पेशल नंबर 01017 अपने निर्धारित समय तीन घंटा देरी से आने की संभावना है। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 01079 स्पेशल अपने निर्धारित समय से दो घंटा 45 मिनट देरी से आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी मंडल का जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि काम तेजी से चल रहा है। जल्द समाप्त होते ही यात्रियों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें