उरई। लॉकडाउन के दौरान जुआ खेलते समय पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर 7,400 रुपये बरामद किए। पुलिस ने पकड़े गए लोगों पर लॉकडाउन का उल्लंघन कर जुआ एक्ट की कार्रवाई की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा में फायर ब्रिगेेड के सामने गली में जुआ खेल रहे मुकेश यादव पुत्र ज्ञान सिंह निवासी बघौरा व पांच अन्य लोगों को जुआ खेलते हुए जेल चौकी प्रभारी विजय कुमार द्विवेदी व योगेश पाठक ने पकड़ लिया। फड़ से पुलिस को 6500 रुपये, तलाशी में 900 रुपये व ताश की गड्डी बरामद हुई। वहीं लॉकडाउन के उल्लंघन करने के मामले में उपनिरीक्षण संतराम कुशवाहा ने रामजी मौर्य पुत्र भगवान सिंह निवासी कोंच बस स्टैंड पर कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि आरोपी फुटपाथ पर सब्जी की दुकान लगाकर भीड़ इकट्ठा किए था।
जालौन कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि लॉकडाउन को तोड़कर कुछ लोग वीरपुरा गांव में प्राइमरी पाठशाला के पास जुआ खेल रहे हैं। सूचना पाते ही एसआई त्रिलोकीनाथ मिश्रा अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और जुआ खेल रहे विजय सिंह, अरविंद कुमार, सुंदर सिंह, बबलू, भानसिंह, अहमद निवासीगण वीरपुरा को पकड़ लिया। जिनके पास से पुलिस ने 1140 रुपये नगद, ताश की गड्डी व मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गये आरोपितों द्वारा लॉकडाउन का पालन नहीं किया जा रहा था जिसके कारण जुआ अधिनियम के साथ ही लॉक डाउन के उल्लंघन का मामला भी दर्ज कर लिया गया है। संवाद