माधौगढ़। स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। कई चिकित्सकों के देरी और कुछ डॉक्टरों के न आने से मरीज मायूस हुए। शिविर में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश चंद्रा, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ.प्रवीण, नेत्र सर्जन डॉ. मनोज आदि शिविर में नहीं पहुंचे। शिविर में निर्धारित समय से एक घंटे देरी से शुरू हो पाया।
शिविर में 711 मरीजों का पंजीकरण किया गया। 70 से अधिक आयु वाले पांच लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 10 आशा कार्यकर्ताओं को नवजात शिशु किट वितरित की गई। सीएचसी परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर की फीता काटकर शुभारंभ करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र व्यास ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर में अलग-अलग विभाग से आने वाले डॉक्टरों से मरीजों को बीमारी के बारे में सही जानकारी मिल जाती है। ऐसे शिविरों से बीहड़ क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य का समुचित लाभ मिल जाता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नारी परिवार योजना दो अक्तूबर तक चलेगी। शिविर में 16 मरीजों की टीबी, 252 मरीजों की शुगर व बीपी, 80 मरीजों की सीबीसी, 27 गर्भवती की जांच की गई। वहीं 41 मरीजों के एक्सरे किए गए। शिविर में त्वचा रोग के डॉ महेश चंद्रा स्वास्थ्य शिविर में नहीं आए। इससे त्वचा मरीज परेशान रहे। शिविर में डॉ पूजा पंवार, डॉ कुलदीप राजपूत, डॉ. हरीशरण प्रजापति, डॉ मनोज कुमार राजपूत, डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. सुरेंद्र पाल सिंह आदि ने मरीज देखे। इस दौरान एसीएमओ डॉ. एपी वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ मनीष राजपूत, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट अर्चना विश्वास, संदीप दिवाकर, सुशील पाराशर,दीपक कुमार आदि रहे।