फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधक व कोषाध्यक्ष का चुनाव 16 को

Sat, 27 Aug 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
एमपीडीसी में प्रबंधकारिणी की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुराप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के दो वरिष्ठ पदाधिकारियों के असमय निधन से रिक्त हुए पदों का चुनाव अंतत: शनिवार को घोषित कर दिया गया है। प्रबंध समिति की शनिवार को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के मुताबिक 3 सितंबर को नामांकन और 16 को मतदान होगा। प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष/ प्रबंधक विजयकृष्ण निरंजन और
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष अनिल कुमार निरंजन का असमय निधन हो जाने से कालेज हित के तमाम नीतिगत फैसलों में दिक्कत आ रही थी। पिछली कई बैठकों में चुनाव पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका था। हालांकि समिति के आजीवन अध्यक्ष पं. जगतनारायण दीक्षित ने ब्रजबल्लभ सिंह सेंगर को सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित कर दिया था। लेकिन चुनाव का फैसला

प्रबंध समिति को ही लेना था। सदस्य गुलाब सिंह निरंजन, महेशचंद्र अग्रवाल, रामराजा निरंजन एवं हबीब अहमद द्वारा दी गईं आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। शनिवार को कार्यकारी प्रबंधक/ कनिष्ठ उपाध्यक्ष हरीशंकर लोहिया की अध्यक्षता और मंत्री ओमशंकर अग्रवाल के संचालन में कॉलेज परिसर में हुई बैठक में
विज्ञापन


चर्चा के बाद चुनाव की तिथियों पर सहमति बन गई। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक 3 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक नामांकन व उसी दिन जांच, 6 सितंबर को 2 से शाम 5 बजे तक नाम वापसी और यदि आवश्यक हुआ तो 16 सितंबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान और मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। बैठक के दौरान

प्रभूदयाल गौतम, सुशील दूरवार, जुगलकिशोर निरंजन, कौशलकिशोर निरंजन, श्यामसुंदर निरंजन, हरीराम निरंजन, डॉ. बाबूराम शर्मा, प्रतिपालसिंह गुर्जर, प्राचार्य डॉ. टीआर निरंजन, डॉ. जयशंकर तिवारी, केशव बबेले, मुलायमसिंह निरंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें