फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष वोटिंग के लिए सदस्यों से मंत्रणा

Sat, 27 Aug 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
अधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक करती डीएम संदीप कौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उप चुनाव को निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए जिला निर्वाचन प्रशासन ने प्रत्याशियों के साथ बैठक की। इसमें बताया गया कि राज्य निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के मुताबिक ही निर्वाचन प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा में होगी। मतदाताओं को पहचान पत्र होने की दशा में ही मतदान स्थल पर प्रवेश मिलेगा।  शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई
विज्ञापन


बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कौर ने निष्पक्ष मतदान व मतगणना का भरोसा दिया। इसी के साथ नसीहत दी कि ऐसा कोई काम न किया जाए जिससे माहौल बिगड़ सकता है। प्रत्याशियों को समर्थकों की भीड़ लाने की जरूरत नहीं है। मतदान स्थल के आसपास गली चौराहों पर सुरक्षा के इंतजाम किया गए हैं। निर्वाचित सदस्य को प्रमाण पत्र साथ लाना है।

उनके पहचान पत्र बनाए जा रहे हैं जो प्रत्याशियों को ही सौंपे जाएंगे। इसके लिए प्रत्याशियों को जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत होना पड़ेगा। पहचान पत्र के आधार पर ही मतदान के लिए प्रवेश मिलेगा। मतदाता को सहायक लेने के लिए पहले अपील करनी पड़ेगी। मतदाता को जिस प्रत्याशी को अपना वरीयता मत देना है उसके लिए उसे अंग्रेजी अंक का
विज्ञापन


इस्तेमाल करना है। मतपत्र के साथ जो पेन दिया जाएगा उससे ही वोट देना है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सुरक्षा के लिए जनपद में कई स्थानों पर चेक पोस्ट बनाए जाएंगे। प्रत्याशी अपने साथ समर्थकों का हुजूम लेकर न आएं। मतदान स्थल पर सुरक्षा गार्ड को भी अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। गेट से मतदाता को पूरी सुरक्षा के साथ

बूथ पर ले जाया जाएगा। सोशल मीडिया पर भी ऐसा पोस्ट न डालें जो जिले की शांति व्यवस्था को प्रभावित कर सकता है। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार, सीडीओ एसपी सिंह, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरएस गौतम के अलावा अन्य अधिकारियों के साथ सदस्य बालकराम पाल, पुष्पेंद्र सिंह सेंगर, गुड्डू राजपूत, दीपराज गुर्जर, अल्ताफ खान के अलावा सुरेंद्र यादव मौखरी, देवेंद्र निरंजन, सुदामा दीक्षित, अजहर बेग, अनीस खान आदि मौजूद रहे।

बैठक से प्रत्याशी रहे नदारद
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को मतदान होगा। इसके पहले प्रशासन की ओर से बुलाई गई निर्वाचित सदस्यों और प्रत्याशियों की बैठक में एक भी प्रत्याशी उपस्थित नहीं हुआ। प्रत्याशियों की ओर से उनके पति या सगे संबधी ही मौजूद रहे।


सदस्य प्रतिनिधियों ने जताई शंका
सदस्यों के प्रतिनिधियों ने अपनी शंका जाहिर की और कहा कि सदस्यों पर कुछ लोग अनावश्यक दबाव भी बना सकते हैं। साथ ही सहायक लेने के आवेदन पर निर्णय लेते वक्त प्रत्याशियों को भी सूचित किया जाना चाहिए। उनकी मौजूदगी में ही तय हो कि उक्त मतदाता को सहायक की जरूरत है। इस पर डीएम ने उन्हें आश्वस्त किया।

सफेद रंग का होगा मतपत्र
जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव सोमवार को होना है। इसमें मतपत्र का रंग सफेद होगा। इसमें प्रत्याशियों के नाम अंकित होंगे। 1, 2, 3 वरीयता के आधार पर मतदान करना है। अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य भाषा के अंक और बाहरी पेन के इस्तेमाल करने पर मत को अवैध माना जाएगा।

खर्च सीमा सिर्फ चार लाख
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव में खर्च सीमा का निर्धारण चार लाख रुपये है। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कौर ने बताया कि इससे अधिक कोई प्रत्याशी खर्च नहीं करेगा। खर्च का पूरा ब्योरा देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें