फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की जांच में स्थानीय प्रशासन पर लगाया पक्षपात का आरोप

विज्ञापन
पौधशाला का निरीक्षण करते बीडीओ - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जुलहटी मार्केट के व्यापारियों ने कोरोना जांच में प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाकर जांच का विरोध किया। व्यापारियों का आरोप है कि एक जाति विशेष की वजह से यहां के लोगों की बार-बार सैंपलिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

जिससे यहां के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। जांच के विरोध में व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा और काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने सीओ को ज्ञापन दिया।
बता दें कि बीते दिनों मोहल्ला मिर्जामंडी में आधा दर्जन कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए थे। जिसके बाद जुलहटी मार्केट को सील कर रेड जोन घोषित कर दिया गया था। रेड जोन की अवधि 21 दिन पूरे होने बाद सशर्त गुरुवार से मार्केट खुलने लगा था।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद प्रशासन द्वारा संक्रमित मरीजों के घर के आसपास रहने वाले दुकानदारों तथा नागरिकों को कोराना के सैंपल हेतु चिह्नित किया जाने लगा। इसकी जानकारी मिलते ही दुकानदार भड़क गए। शनिवार सुबह 10 बजे दुकानदार सभी व्यापारी बाजार में एकत्रित हो गए और काली पटटी बांध कर दुकानों के वाहर धरने पर बैठ गए।
जुलहटि व्यापार मंडल अध्यक्ष बरकत अंसारी ने तहसील प्रशासन पर एक नियम से जांच न कराने का आरोप लगाया है। सीओ राहुल पांडे व कोतवाल मानिकचंद्र पटेल के आश्वासन के बाद दुकानदारों ने धरना समाप्त कर प्रतिष्ठान खोल लिए।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व शहर पेश इमाम कारी शमशुद्दीन, पेश इमाम नजमुल हुदा, शमशुल हुदा, एनुल हसन मंसूरीए बरकत अंसारी, अब्दुल बाकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें